Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस कार्यसमिति में रविंद्र चौबे पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले– “कांग्रेस आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रही है”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस का अंदरूनी घमासान और तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने दोनों हाथ उठाकर इसका समर्थन किया। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने प्रवीण चौबे पर भी कार्रवाई की मांग की।

डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा – “कांग्रेस का यह अंदरूनी मामला है। 5 साल तक इन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को तरसाया और अब आपस में लड़कर खुद को खत्म कर रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं पर अनुशासन का डंडा चलाकर कांग्रेस यह साफ कर रही है कि उसकी संस्कृति में वरिष्ठों का सम्मान नहीं है।”

बैठक में उठे सवाल

बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि कार्रवाई केवल छोटे कार्यकर्ताओं पर होती है, जबकि बड़े नेताओं की अनुशासनहीनता पर चुप्पी साध ली जाती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिलाध्यक्षों और नेताओं को समझाते हुए कहा कि वे अपने-अपने “चमचों” को संभालकर रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन को कमजोर करने वाले बयानों के लिए शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदार नहीं, बल्कि ऐसे बयान फैलाने वाले कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं।

चौबे का विवादित बयान

गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व की आवश्यकता है। उनके इस बयान से पार्टी के भीतर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बाद में चौबे ने सफाई देते हुए यू-टर्न ले लिया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।

आगे बढ़ सकती है कार्रवाई

कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस संगठन इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेना चाहता। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि आने वाले दिनों में रविंद्र चौबे पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।