Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेडी-टू-ईट के वितरण पर कांग्रेस महिला विधायकों ने मंत्री को घेरा, जवाब से असंतुष्ट होकर किया वॉकआउट…

रायपुर। सदन में कांग्रेस की महिला विधायकों ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट का वितरण का सुचारू रूप से नहीं किए जाने पर महिला बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया.

विधायक अनिल भेड़िया, सावित्री मंडावी, संगीता सिन्हा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट वितरण का सुचारू रूप से संचालन नहीं किए जाने पर महिला बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. अनिला भेड़िया ने सवाल उठाया कि कुछ की जानकारी हुई है, बाकी जिलों का नहीं. इस तरह की शिकायत क्यों आई, और क्यों आपूर्ति हुई पोषण आहार में अनुरोध क्यों?

इस पर मंत्री ने कहा कि मैं मानती हूं, कुछ जिलों में टेक्निकल इश्यू की वजह से रेडी टू ईट फूड सप्लाई नहीं हुआ था. अभी के समय में आपूर्ति कर दी गई है. इस पर सवाल किया कि टेक्निकल प्रॉब्लम क्या थी? मंत्री ने बताया कि थोड़ा बहुत विलंब होता है उसको पूरा कर दिया गया है.

इस पर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि जितना भी पोषण के लिए आहार आए हैं, उसमें फफूंद लगा हुआ है. इसके लिए क्या अधिकारी पर कार्यवाही करेंगे. मंत्री ने बताया कि कोई भी इसमें दोषी होगा, तो उसपर कार्यवाही की जाएगी.

संगीता सिन्हा ने सवाल किया रेडी-टू-ईट फूड बन करने से बच्चे और महिलाएं प्रभावित हो रही हैं. कांग्रेस सरकार में सुपोषण सफल रहा है, लेकिन भाजपा को सरकार में बच्चे और महिलाएं कुपोषित होने लगे हैं. प्रदेश में सुपोषण की स्थिति की जांच कराएंगे क्या? मंत्री ने बताया कि कुछ समय के लिए ये परेशानी आई थी, लेकिन अब फूड समय पर पहुंचा दिया जा रहा है. भुगतान हुआ है, तब रेडी टू ईट फूड आया है.

अनिला भेड़िया ने कहा कि आप के लोग ही चिल्ला रहे थे कि महिलाओं के अधिकार को छीना गया है. इस पर मंत्री ने मुझे आपने कुपोषित कह दिया है, लेकिन इससे तो यह साबित होता है कि पिछले 5 सालों में आपने कुछ ज्यादा ही खा लिया. इसे फिटनेस कहते हैं. सदन में लक्ष्मी राजवाड़े के इस व्यक्तव्य से जोरदार ठहाके लगे. मंत्री ने कहा कि जल्द ही बाकी के फूड की सप्लाई भी करा दी जाएगी. इसके साथ ही मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया.