Special Story

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आयकर विभाग के 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कल प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

रायपुर- आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस को दिए गए 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी. केंद्र सरकार के खिलाफ 30 मार्च को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा. विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश की जा रही है. पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला. पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं.

सुशील आनंद ने कहा, लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 30 मार्च को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस निकाला जाएगा. साथ ही विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है. अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीद्वारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.