Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी चरणबद्ध आंदोलन, कल निकाली जाएगी विशाल कैंडल मार्च

रायपुर। भाजपा और चुनाव आयोग पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी, चुनावी धोखाधड़ी और मतदाता सूची में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में अगले एक महीने में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलागी. एआईसीसी के जनरल सीक्रेटरीज़ की बैठक के बाद चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है. आंदोलन को लेकर पूरी रूखरेखा तैयार की गई है. तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा. कल यानी 14 अगस्त से सभी जिला मुख्यालयों में विशाल कैंडल मार्च निकला जाएगा. वहीं 22 से 7 सितंबर तक राजस्तरीय रैलियां निकलेगी. इसके बाद अंतिम चरण में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा.

कल सभी जिला मुख्यलायों में कैंडललाइट मार्च – पहला चरण 

प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला मुख्यालयों में 14 अगस्त की शाम 8 बजे कैंडललाइट मार्च आयोजित किए जानें के निर्देश दिए गए हैं. इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों/पूर्व विधायकों, पीसीसी एवं डीसीसी पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने कहा गया है. वहीं डीसीसी पर आम जनता, सभी समुदायों, छात्र संगठनों, महिला समूहों और युवा संगठनों की व्यापक भागीदारी की जिम्मेदारी होगी. 

“वोट चोर, गद्दी छोड़” राज्यस्तरीय रैलियां – दूसरा चरण

22 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक विशाल “वोट चोर, गद्दी छोड़” राज्यस्तरीय रैलियां आयोजित की जाएगी. अभियान के द्वितीय चरण में राजधानी रायपुर और अन्य प्रमुख शहरों में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विशाल “वोट चोर, गद्दी छोड़” राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी जिलों से मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग सहित स्थानीय कांग्रेसी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 

15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान  – तीसरा चरण

कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में पांच करोड़ हस्ताक्षर लेने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी अभियान का नेतृत्व करेंगे.