Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निकाय चुनाव में हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस : पूर्व मंत्री डहरिया बोले – हार की जिम्मेदारी हम सबकी, BJP ने सरकारी मशीनरियों का किया दुरुपयोग

रायपुर।  नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई. पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस इस हार की समीक्षा करेगी. इस मामले में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा, हार की जिम्मेदारी हम सबकी है. बीजेपी ने सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग भी किया है. हार की जिम्मेदारी कलेक्टिव लीडरशिप की जिम्मेदारी है.

हार के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा की मांग हो रही है. इस पर डहरिया ने कहा कि चुनाव हारने के बाद इस तरह की बातें आती है. इस तरह के चुनाव में परिणाम सत्ता के पक्ष में जाता है. भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया, डराने धमकाने का काम किया. शराब और पैसे खुलकर बांटे गए. भाजपा का प्रत्याशी खुलेआम नोट बांटते हुए पकड़ा गया.

भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए क्या रणनीति होगी ? इस पर पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि हार की समीक्षा होगी. हाई कमान भी इस पर ध्यान दे रहा है. पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान हो रहा है. नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, इस तरह के हथकंडे इस चुनाव में भी अपनाए जा रहे हैं. इसके बावजूद ग्राम पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी रहेगी. हमारे बहुत से प्रत्याशी जीतेंगे.

रमन सिंह के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हुआ धर्मांतरण

कांग्रेस के आपसी झगड़ों का परिणाम जनता भोग रही है. अरुण साव के इस बयान पर शिव डहरिया ने कहा, धर्मांतरण इनका चुनावी शिगुफा है. रमन सिंह के कार्यकाल में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए. हमारे सरकार के समय इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया. हमारे कार्यकाल में एक दो घटनाएं सामने आई है, उस पर तत्काल कार्रवाई की गई.

कांग्रेस में खुलकर बात रखने की स्वतंत्रता : डहरिया

नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे और जिम्मेदार जिलाध्यक्षों पर कार्यवाही की मांग कर रहे. इस मामले में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा, हमारी पार्टी में इतनी स्वतंत्रता है कि कार्यकर्ता अपनी बात रख सकते हैं. आने वाले समय में समीक्षा बैठक होगी. सभी पर खुलकर चर्चा होगी और उस पर कुछ ना कुछ निष्कर्ष सामने आएगा. हार की जिम्मेदारी हम सबकी है, इस पर चर्चा होगी.