Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

देश की सबसे भ्रष्ट भाजपा सरकार को कांग्रेस देगी कड़ा मुकाबला, दिल्ली दौरे से लौटने के बाद भूपेश बघेल ने भरी हुंकार…

रायपुर। असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के दौरे से लौटने ने बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिमंत बिश्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देगी.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणु गोपाल से चर्चा हुई. असम विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. 20 तारीख को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा. 21 से 28 तक जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा.

वहीं परिवारवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं, तानाशाही है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर के लड़के हैं. पहले ब्लॉक अध्यक्ष भी थे, और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. अभी जो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने, वह किस प्रक्रिया के तहत बने हैं?

साय सरकार में संवेदनशीलता नहीं

बीजापुर में विस्थापितों के घर पर बुलडोजर चलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नक्सलियों के डर से घर बार छोड़कर आए थे. उनके घर पर बुलडोजर चलाना अमानवीयता की पराकाष्ठा है. ये अतिक्रमण कर व्यवसाय नहीं कर रहे थे. सरकार इनका व्यवस्थापन कर सकती थी. इस सरकार में संवेदनशीलता नहीं है. यह अधिकारी राज है.