Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा के सीनियर विधायकों का वीडियो जारी कर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-भाजपा को मिला नया मार्गदर्शक मंडल…बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिर प्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव, रायपुर संभाग से गुरु खुशवंत साहब और सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है। कुछ देर में सभी को विभागों का भी बंटवारा कर दियाजायेगा। इधर विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस ने वीडियो जारी किया है।

भाजपा के सीनियर विधायकों को मंत्री पद नहीं दिये जाने पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने “ छन से टूटे कोई सपना” गाने के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर जैसे नेता नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि प्रदेश भाजपा को मिला नया मार्गदर्शक मंडल…बधाई। दरअसल भाजपा ने इस बार जितने भी पुराने विधायक रहे हैं, उनमें से किसी को भी मंत्री पद नहीं दिया है। साय कैबिनेट में जो मंत्री हैं, उसमें सिर्फ दो आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम और केदार कश्यप और एक दयालदास बघेल ही है, जिन्हें मंत्री पद का पहले से अनुभव था।

बाकी के सभी मंत्रियों में अधिकांश पहली बार या दूसरी बार चुनाव जीतकर मंत्री बने हैं। लिहाजा अब मंत्री पद से अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत जैसे नेता को दूर रखने को लेकर कांग्रेस तंज कस रही है।