Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा – दिल्ली से चल रही छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा सरकार जमकर निशाना साधा। विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि साय सरकार सत्र कम चलाती है और जवाब देने से पीछे हटती है. पायलट ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, साय सरकार निष्पक्ष रूप से सदन में विचार-विमर्श नहीं होने देती, क्योंकि उनके के पास छुपाने के लिए बहुत कुछ है.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साय सरकार पर बड़ा बयान देते हुए कहा, छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से चल रही है. जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुना, लेकिन सरकार के हर निर्णय दिल्ली से लिये जाते हैं. केन्द्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, पहली बार ऐसी सरकार देखी, जो विपक्ष पर आरोप लगाती है. अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत के बजाय कांग्रेस पर लगातार आरोप लगाती है.

छत्तीसगढ़ में होने वाली कांग्रेस की बड़ी सभा की जानकारी देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि, 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल छत्तीसगढ़ आएंगे. दोनों नेता संगठन के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठों से मुलाकात कर संगठन स्तर की अहम बैठक भी लेंगे.