Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जमीन गाइडलाइन दरों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पूर्व MLA विकास ने कहा- विरोध के बाद संशोधन का निर्णय गलत

रायपुर। नई जमीन गाइडलाइन दरों को लेकर राजधानी रायपुर में कांग्रेस सोमवार को धरना प्रदर्शन कर रही है. राजीव गांधी चौक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. उनकी मांग है कि जब तक पूरी तरह से सरकार आदेश नहीं लेगी वापस, तब तक अलग अलग तरीके से करेंगे प्रदर्शन. 

विरोध के बाद संशोधन का निर्णय गलत : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जमीन गाइडलाइन की रेट बढ़ाकर सरकार ने आमजनता को परेशान किया है, व्यापारी वर्ग भी इससे बेहद परेशान हैं. इसी वजह से हम लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. गाइडलाइन दरों को लेकर आज एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिले. वहीं जमीन गाइडलाइन को लेकर सरकार के यू टर्न पर कहा कि सरकार ने तीन-चार बिंदुओं पर ही आदेश वापस लिया है. लोगों से शिकायत और सुझाव भी मांगे लेकिन यही चीज उन्होंने पहले क्यों नहीं किया जब रेट अचानक से जारी किए गए. विरोध के बाद उन्होंने पर संशोधन का निर्णय लिया जो गलत है.

पहले की तरह गाइडलाइन तय नहीं होने तक करते रहेंगे विरोध : कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार हर बार यही करती है बिजली बिल को भी अचानक बढ़ा दिया गया लेकिन विरोध के बाद 200 यूनिट में आधा बिल माफ किया गया. जमीन गाइडलाइन को लेकर भी यही स्थिति देखने को मिली. लोगों के विरोध के बाद सरकार ने यू टर्न लिया. आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बिना सोचे समझे आदेश जारी करती है और विरोध के बाद पुनरीक्षण करने की जरूरत पड़ी. हम (कांग्रेस) लगातार इस पर आवाज उठाते रहेंगे, और जब तक पहले की तरह गाइडलाइन तय नहीं होंगे तब तक हम विरोध करते रहेंगे.