Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री केदार कश्यप द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर की इस्तीफे माँग

रायपुर।  मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज नगर निगम मुख्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा मंत्री केदार कश्यप का यह अमर्यादित व्यवहार न केवल एक कर्मचारी का अपमान है बल्कि लोकतंत्र और जनभावनाओं का भी अपमान है। ऐसे मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। कर्मचारी वर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मंत्री तुरंत इस्तीफा दें, अन्यथा प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में उधोराम वर्मा, प्रमोद चौबे, शिव सिंह ठाकुर, राजेश चौबे, दिनेश ठाकुर, अरुण जांघेल, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, माधव साहू ,देवेंद्र मिश्रा, श्रीनिवास बंशी कन्नौजे, अविनय दुबे, देवेंद्र यादव, राजू नायक, प्रीति सोनी, गंगा यादव, दिनेश निर्मलकर, सुयश शर्मा, दिवाकर साहू, अस्सु खाँन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।