Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस ने वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी ने पद से हटाया, भूपेश और कवासी के नार्को टेस्ट कराने झीरम जांच आयोग को पत्र लिखने के बाद मचा बवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया है। विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी। इस कदम को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है। वरिष्ठ नेताओं का नाम मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना भी पार्टी लाइन का उल्लंघन माना गया।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विकास तिवारी को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भी जारी किया है। पार्टी के अनुसार, झीरम घाटी कांड की जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर है और कांग्रेस इसे पीड़ित परिवार एवं प्रदेश की जनता के साथ मिलकर उजागर करने में जुटी है।

हालांकि, विकास तिवारी का यह कदम पार्टी लाइन के विपरीत माना गया और वरिष्ठ नेताओं के नाम मीडिया में जोड़ने के कारण यह पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना गया। इस कारण उन्हें वरिष्ठ प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

देखें नोटिस