Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल …

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है. पार्टी की इस स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के अलावा इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है.

बिहार में दो चरणों में होगा मतदान

बता दें कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण की बात करें तो इस में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा. तो वहीं, दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जबकी दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी, जबकि 16 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. बिहार की 243 सीटों में से 38 सीटें अनुसूचित जातियों (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित हैं.