Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गड्ढे में गिरने से युवक की मौत पर बिफरी कांग्रेस, प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के साथ की मुआवजे की मांग

रायपुर। हीरापुर रिंग रोड में निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से हुई मुन्ना यादव की मौत के लिए कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी और कार्यरत निर्माण एजेन्सी को जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग के सामने प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मृत युवक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है.

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन के बाद पीडब्ल्यूडी के ब्रिज विभाग के मुख्य अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा. पत्र में पीडब्ल्यूडी और एजेन्सी की लापरवाही से युवक मुन्ना यादव की मौत की जिक्र किया है. कांग्रेस ने कहा कि विभाग की ओर से तत्काल दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई हो, साथ ही दोषी निर्माण एजेन्सी पर FIR दर्ज कराया जाए.

इसके साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष पदाधिकारियों ने PWD द्वारा शहर में जहां-जहां निर्माण किया जा रहा है, उस क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम विभाग के कराने के साथ समय-समय पर जांच की बात कही है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं बार-बार ना हो.