Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन कर ईडी का किया पुतला दहन

खैरागढ़। कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही एजेंसी कार्यवाहियों के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर टैंपो चौक में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और ईडी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन रोकने पहुंची पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और हल्की झूमाझटकी हुई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा। बाद में पुलिस और पदाधिकारियों की समझाइश पर स्थिति सामान्य हो गई।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की नीतियों पर चल रही है। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि “लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रखेगी। एजेंसियों का दुरुपयोग कर सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने भी चेतावनी दी कि यदि केंद्र ने “दमनकारी कार्रवाई” बंद नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की मौजूदगी रही, जबकि स्थानीय विधायक यशोदा वर्मा का कार्यक्रम से गैरहाजिर रहना चर्चा का विषय बन गया। कई पार्षदों की अनुपस्थिति पर जिलाध्यक्ष साहू ने टिप्पणी की कि “मैदान में वही दिखता है, जो सचमुच काम करता है।” टैंपो चौक क्षेत्र में करीब एक घंटे तक राजनीतिक तनाव के बाद स्थिति नियंत्रण में रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।