Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारतीय अप्रवासियों के अपमान पर कांग्रेस का विरोध, प्रदेशभर में प्रदर्शन कर प्रेसिडेंट ट्रंप और पीएम मोदी का फूंका पुतला

रायपुर। अमेरिका में भारतीय अप्रवासियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया.

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर भारतीय अप्रवासियों के साथ हुए बर्ताव की निंदा की. इसके बाद जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुतला दहन कर विरोध जताया गया.

प्रदेश कांग्रेस की ओर से रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सभी जिलों में प्रेसवार्ता एवं पुतला दहन किया गया.

अमेरिका से हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर लाए गए भारतीय

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद 5 फरवरी को अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत डिपोर्ट किया गया. इनमें 25 महिलाएं और 13 बच्चे भी शामिल थे. सभी को अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट ‘C-17 ग्लोबमास्टर’ से अमृतसर भेजा गया था. डिपोर्ट किए गए लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें 40 घंटे लंबी उड़ान के दौरान हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर रखा गया. यहां तक कि भोजन करते समय भी उन्हें हथकड़ियों में ही रहना पड़ा. कई प्रवासियों ने बताया कि उन्हें टॉयलेट तक घसीटकर जाना पड़ा और पूरी यात्रा के दौरान अपनी सीट से हिलने तक नहीं दिया गया.