Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकाली रैली

रायपुर।  राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से राजभवन तक कांग्रेस ने प्रदर्शन रैली निकाली. मणिपुर में अशांति, कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका मे एफआईआर, आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामलों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया. राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर कांग्रेसी ज्ञापन सौपेंगे.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी बच्चों को गोली लगने मामले में हम लोग शुरू से कहते थे बस्तर में शांति लाना है, लेकिन किसी निर्दोष आदिवासियों को मार कर नहीं. बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा था, हमारे आदिवासी बच्चों को गोली लगी, गुपचुप तरीके से प्रशासन ने उसे दबाने का प्रयास किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि बस्तर नक्सलवाद खात्मे की ओर है.

उन्होंने कहा कि वहां पर लगातार हत्याएं हो रही हैं. एक हफ्ते में पांच लोगों की हत्याएं हुई हैं, इसका जिम्मेदार कौन है ? इस घटना को सरकार ने छुपाने का प्रयास किया और झूठी रिपोर्ट पेश की. गृह मंत्री को तसल्ली देने का काम किया. आज वह सच्चाई सामने आई कि तीन से चार आदिवासियों को गोली लगी है, राज्य सरकार इसकी जिम्मेदार है.