Special Story

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली की स्थगित, सचिन पायलट का प्रस्तावित दौरा भी रद्द

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रचारित राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह रैली गुरुवार को बिलासपुर में आयोजित होने वाली थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की भी शिरकत प्रस्तावित थी। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मौजुदा हालातों के मद्देनज़र कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। इस रैली की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सौंपी गई थी, जो बिलासपुर से इसकी शुरुआत करने वाले थे। इसके बाद इसे सभी जिलों में आयोजित करने की योजना थी।

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जातीय जनगणना को लेकर अचानक बदला गया रुख एक ‘राजनीतिक यू-टर्न’ है। पार्टी का आरोप है कि जो भाजपा नेता पहले जातीय जनगणना को देश तोड़ने की साजिश कहते थे, वही अब इसे ‘मास्टरस्ट्रोक’ बता रहे हैं। कांग्रेस ने इसे अपनी वैचारिक जीत मानते हुए ‘विजय सभा’ के रूप में संविधान बचाओ रैली आयोजित करने का फैसला लिया था।

पार्टी के अनुसार, यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर लिया गया था, जिसे अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा हालात सामान्य होने पर की जाएगी।