Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

NIT चौपाटी स्थल पर अरुण साव और राजेश मुणत का पोस्टर रखकर कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

रायपुर। रायपुर में एनआईटी चैपाटी हटाये जाने को लेकर आज उसी जगह पर कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेसियों ने यज्ञ स्थल पर डिप्टी सीएम अरूण साव और बीजेपी विधायक राजेश मूणत की फोटो हाथों में थामकर हवन किया। कांग्रेस ने एक बार फिर एनआईटी चौपाटी शिफ्टिंग को बीजेपी नेता राजेश मूणत की जिद्द और मनमानी बताते हुए इस जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया।

गौरतलब है कि एनआईटी चौपाटी को हटाये जाने को लेकर पहले ही कांग्रेस हमलावर रही है। आमानाका में चौपाटी शिफ्ट किये जाने के बाद जहां कारोबारी अपने व्यापार को लेकर चिंतित है। वहीं कांग्रेस अब भी चैपाटी शिफ्टििंग को लेकर बीजेपी पर लगातार हमलावर बनी हुई है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसी जगह पर सद्बुद्धि यज्ञ किया, जहां पहले एनआईटी चौपाटी संचालित होती थी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता की जिद्द की वजह से बिना पूरी तैयारी के चौपाटी को हटाकर कारोबारियों और आम लोगों को परेशानी में डाल दिया गया है।

जिसे लेकर आज भी चौपाटी में अपने दुकान संचालित करने वाले कारोबारी काफी परेशान है।आपको बता दे एनआईटी चौपाटी की शिफ्टिंग 21 नवंबर को भारी हंगामे के बीच हुई थी। उस दिन भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के सामने बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस और कांग्रेस के बीच झूमाझटकी भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल भेजा गया था। विवादों के बीच दुकानों को तो हटा दिया गया, लेकिन नई जगह पर चैपाटी आज तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है।

जल्दबाजी में लिये गये इस फैसले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। बीजेपी के इस फैसले के विरोध में आज कांग्रेस नेताओं ने आज सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ स्थल में बकायदा कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरूण साव और बीजेपी विधायक राजेश मूणत की फोटो को हाथों में थामे हवन किया गया। वहीं दूसरी तरफ आमानाका में चौपाटी शिफ्ट किये जाने के बाद पूरी तरह से व्यवस्था नही होने पर महापौर का भी बयान सामने आया है।

महापौर मीनल चौबे का कहना है कि आमानाका में तेजी से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लाइटिंग, सफाई और अन्य सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं और जल्द ही चौपाटी शुरू कर दी जाएगी। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद भले ही महापौर का ये बयान सामने आया हो, लेकिन मौके की तस्वीर फिलहाल अलग ही कहानी बयां कर रही है।आमानाका चौपाटी स्थल पर अभी भी अंधेरा, गंदगी और अधूरी सुविधाएं दुकानदारों की चिंता बढ़ा रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी को घेरने में जुटी हुई है।