Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के प्रचार पर कांग्रेस को आपत्ति, पत्र लिखकर निर्वाचन आयुक्त से की कार्रवाई की मांग…

रायपुर। कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखाकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में प्रचार करने पर शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए प्रचार पर तत्काल रोक लगाते हुए रमन सिंह पर उचित कानून कार्रवाई की मांग की है. 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग की ओर से निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया कि राज्य में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. ऐसी स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार-प्रसार करना आपत्तिजनक है.

कांग्रेस विधि विभाग ने पत्र में डॉ. रमन सिंह के विधान सभा के अध्यक्ष के संवैधानिक पद पर होने के बाजवूद भाजपा का प्रचार-प्रसार करना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन बताते हुए विरोध दर्ज कराया है.