Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस की शुरू हुई न्याय पदयात्रा, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कसा तंज, कहा-

रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की आज बलौदाबाजार से शुरुआत हुई. पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया है, उसके लिए पछतावा होना चाहिए. इस यात्रा में उन्हें अन्याय का हिसाब देना चाहिए.

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एससी वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इंवॉल्व थी. लोग भूले नहीं है कि किस तरह से गरीबों को आवास से वांछित रखा गया, क्योंकि उनके चेहरे नहीं चमक रहे थे. पिछली सरकार शराब घोटाले में संलिप्त रही.

उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर महादेव सट्टा एप बनाया, जिसमें तत्कालीन सरकार के मुखिया इंवॉल्व थे. पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बना रखा था. इसके अलावा वहीं झारखंड मुख्यमंत्री के करीबी पर दर्ज एफ़आईआर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी शिष्य को समझाने गए थे. अब गुरुजी जेल के रास्ते में है, तो शिष्य भी जेल के रास्ते में जाएंगे.