Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

रायपुर। आज विधानसभा सत्र में बिगड़े कानून व्यवस्था और बढ़ते हुए अपराधों पर विपक्ष ने गृहमंत्री को घेरा। राजधानी रायपुर के फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियों, रेव पार्टियों का मामला कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने उठाया, जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने अवैध गतिविधियों, शराबखोरी और रेव पार्टियों पर हुई शिकायतों और कार्रवाईयों की जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने सवाल पूछा था कि अवैध गतिविधियों, शराबखोरी, रेव पार्टी की शिकायतों पर कब-कब क्या कार्रवाई की गई है ? फार्म हाउस का नाम, रायपुर जिले में 2024-25 से लेकर 30 जनवरी 2026 की स्थिति में कितने फार्म हाउसों पर अवैध संचालनकर्ता के नाम एवं की गई कार्रवाई की पूर्ण जानकारी बतायें ?

गृहमंत्री विजय शर्मा ने उक्त अवधि में दर्ज शिकायतों और उन पर हुई कार्यवाहियों की लिखित जानकारी उपलब्ध करवाई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा निम्न जानकारी दी गई है।

1–15 नवंबर 2024 को सतपाल फार्म हाउस पिरदा में अवैध रूप से हुक्का पीने की जानकारी होने पर आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा में कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस फार्म हाउस के मालिक सतपाल सिंह पता सतपाल फार्म हाउस पिरदा थाना विधानसभा रायपुर हैं।

इस मामले में शेखर यासम, शोएब आलम, श्रेष्ठ शर्मा,अनमोल जदवानी,विनेश लालवानी,संजय महानंद के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है।

7 मई 2025 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर वीआईपी रोड में स्थित आदित्य फार्म हाउस में पार्टी में लोगों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते पाए जाने संचालक आकाश सारथी के विरुद्ध तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है। इस मामले में विकास सिंह के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।

15 सितंबर 2025 को फिर से

तेलीबांधा थाना क्षेत्र के फुंडहर वीआईपी रोड में स्थित आदित्य फार्म हाउस में पार्टी में लोगों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते पाए जाने संचालक आकाश सारथी और उसके मैनेजर हरनित सिंह चावला के विरुद्ध तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है।

18 दिसंबर 2025 को विधानसभा थाना क्षेत्र के जेडी फॉर्म हाउस ग्राम पिरदा में गुंडागर्दी की सूचना पर फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी और 15 पुरुषों तथा 7 महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

25 अप्रैल 2024 को विधानसभा थाना क्षेत्र के श्रीराम फार्म हाउस पिरदा में अवैध रूप से हुक्का पिलाते पाए जाने पर राजेंद्र कुमार कोली,सेम्युअल मसीह, नईम सैफी के ऊपर तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है। इस फार्म हाउस के संचालक संजय गुप्ता हैं।

3 सितंबर 2024 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के ही सतपाल फार्म हाउस ग्राम पिरदा में अवैध रूप से हुक्का पिलाते जाने पर अरशद अली उर्फ मोंटी के खिलाफ तंबाकू एवं अन्य उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई है। यह फॉर्म हाउस सतपाल सिंह का है।

15 नवंबर 2024 को सतपाल सिंह के पिरदा स्थित फार्म हाउस में जुआ खेलते पाए जाने पर आकाश सिन्हा, छोटू सागर, नरेंद्र साहू, रामेश्वर सिंह सौरभ सिंह मनजीत सिंह के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।