Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस बैठक : पायलट ने उपचुनाव पर बनाई रणनीति, वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश भर का दौरा करने का निर्देश

रायपुर।   छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर बयान दिया है. उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर का दौरा करेंगे और ब्लॉक, जिला, संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. पायलट ने कहा कि जहां संगठन में कमियां हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा और खाली पदों को भरने के साथ निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्होंने त्योहार से पहले इस दौरे और संगठनात्मक बदलाव का संकेत भी दिया है. इसके साथ ही पायलट ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

सचिन पायलट ने रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में तीन महत्वपूर्ण बैठकें लीं, जिनमें रायपुर दक्षिण उपचुनाव, वरिष्ठ नेताओं और वन टू वन नेताओं से चर्चा की. रायपुर दक्षिण को लेकर पार्टी की रणनीति पर पायलट ने कहा कि ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है.

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

सचिन पायलट ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 9 महीने में सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है. बहुत दुख की बात है कि गृह मंत्री के जिले में हत्या हो रही है. लगातार जो प्रदेश में हिंसा हो रही है इसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि सरकार में आपसी खींचतान के कारण इतने सारे सत्ता के केंद्र बन गए हैं. सत्ता का संचालन दिल्ली से होता है, प्रदेश की सरकार के पास कोई ताकत नहीं है. प्रदेश में अफसरशाही हावी है.