Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस का मास्टर प्लान जारी, 30 लाख नौकरी, स्किल्ड बेरोजगार युवाओं को मिलेगा सालाना एक लाख, एक करोड़ डिग्रीधारकों का होगा प्लेसमेंट…

रायपुर-    केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया जाएगा. प्रकाशित भर्ती कैलेंडर के अनुसार 30 लाख नौकरी दी जाएगी. 25 वर्ष से अधिक उम्र के स्किल्ड बेरोजगार युवाओं को एक लाख रुपए सालाना दिया जाएगा. यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस का मास्टर प्लान जारी करते हुए कही.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने देश की अर्थव्यवस्था, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान बताया.

बैज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कांग्रेस सरकार बनने पर देश में रोजगार सृजन की घोषणा की है. इसमें पहली नौकरी पक्की का वादा करते हुए 1 करोड़ डिग्रीधारकों का प्लेसमेंट की बात कही. इसके साथ युवा रोशनी स्टार्टअप के लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाया जाएगा.

बीजेपी शासित राज्यों में 41 से अधिक परीक्षाओं में पेपर लीक का हवाला देते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस का शासन आने पर भर्ती परीक्षा पेपर लीक से मुक्ति होगी. प्रेस कांफ्रेंस में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे.

11 मार्च को सीएम हाउस का करेंगे घेराव

बेरोजगारी भत्ता बंद करने और रोजगार न मिलने के विरोध में युवा कांग्रेस 11 मार्च को सीएम हाउस का घेराव करेगी. इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे. इस बात की जानकारी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने दी.