Special Story

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधानसभा परिसर में इंदिरा गांधी को नेता प्रतिपक्ष महंत सहित कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शीतकालीन सत्र को लेकर कही यह बात

रायपुर। विधानसभा परिसर में आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा, संदीप साहू, भोलाराम साहू समेत अन्य विधायक और विधानसभा कर्मचारी उपस्थित रहे.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष महंत ने छत्तीसगढ़ की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, किसी भी प्रशासन या मुख्यमंत्री की पहली जिम्मेदारी राज्य और राजधानी के लोगों को सुरक्षित रखने की होती है. लेकिन बार-बार चेतावनी के बाद भी राजधानी में हत्याएं, लूट, चोरी और नशाखोरी ये सब रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. यह पूरी तरीके से साय सरकार नाकाम साबित हो रही हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र पर कहा कि इस बार 16 से 20 दिसंबर तक सत्र है. चार दिनों का ये सत्र छत्तीसगढ़ के तमाम मुद्दों को उठाने के लिए कम पड़ सकता है.

CGPSC मामले में तामन सोनवानी की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा, “क्या वास्तव में उसे दोषी पाकर गिरफ्तार किया गया है, या फिर कांग्रेस सरकार को दोष देने के लिए उसे गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में हमें कुछ नहीं कहना है. दूध का दूध, पानी का पानी सामने आएगा. जहां तक हमारी बात है, हम सभी लोग इस मुद्दे पर चिंतित हैं. जितनी भी परीक्षाएं हो रही हैं, जैसे कि इंस्पेक्टर, सिपाही, पीएसी या यूपीएससी की, या छोटे-छोटे संस्थानों द्वारा ली जा रही परीक्षाएं, वे बिना किसी भय, बिना किसी संकोच और बिना किसी सिफारिश के होनी चाहिए. जो विद्यार्थी सही तरीके से पढ़ा लिखा है, उसे ही नौकरी मिलनी चाहिए.”