Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिला पंचायत सदस्य सहित कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, वित्त मंत्री चौधरी के समक्ष पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया विश्वास

रायगढ़- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का पार्टी से लगातार मोहभंग हो रहा है. इसी कड़ी में रायगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है. वित्त एवं आवास-पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुमचंद अग्रवाल सहित महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया।

कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और पीएम मोदी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया. सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में राज्य की 11-11 सीटें पीएम मोदी की झोली में डालकर उनको मजबूत करने का भरोसा दिलाया है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने भी उम्मीद जताई है कि पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने से विकसित भारत की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी. उन्होंने रायगढ़ सहित प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की है. इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल भी उपस्थित थे.