Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कांग्रेस नेत्री से 56 लाख की ठगी

भिलाई-  छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई ठगी का शिकार हो गईं। एक शातिर ने आइपीओ शेयर में रुपये निवेश कर रकम को तीन महीने में दोगुना करने का झांसा देकर 56 लाख रुपये ठग लिए। घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि स्टील कालोनी निवासी कांग्रेस नेत्री गुरमीत कौर धनई की शिकायत पर नेहरू नगर निवासी आरोपित श्रेयस जैन के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। कुछ महीने पहले ही कांग्रेस नेत्री की आरोपित से मुलाकात हुई थी। आरोपित ने खुद को फाइनेंसियल एडवाइजर बताया था और बोला था कि यदि वह उसके पास रुपये निवेश करती है तो वह उन रुपयों को आइपीओ शेयर में निवेश कर तीन महीने में दोगुना कर देगा।

पीड़िता के पति की मौत के बाद मिले रुपयों और अपनी जमा पूंजी को उन्होंने आरोपित को तीन किस्तों में दिए। आरोपित ने अक्टूबर 2023 से नवंबर 2023 के बीच तीन किस्तों में कुल 56 लाख रुपये ले लिए। तीन महीने बीतने के बाद कांग्रेस नेत्री ने आरोपित से अपने रुपयों के बारे में पूछा तो आरोपित ने आइपीओ शेयर में निवेश किए जाने की जानकारी देते हुए जल्द ही रुपये देने की बात कही। इसके बाद आरोपित ने घुमाना शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोपित के पिता संजय जैन से मुलाकात की तो आरोपित के पिता ने दो-चार दिन में रुपये लौटाने की बात कही और उसके बाद आरोपितों ने कांग्रेस नेत्री का फोन ही उठाना बंद कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेत्री गुरमीत कौर धनई ने आरोपित के खिलाफ सुपेला थाना में शिकायत की।