Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस नेता और बीजेपी पार्षद ने दी थी असीम राय की हत्या की सुपारी

कांकेर। पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की बात सामने आ रही है. हत्या की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल शामिल है. वहीं मुख्य शूटर विकास तालुकदार फरार है. बता दें कि कांकेर जिले के पखांजूर में बीते सात जनवरी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की गोलीमार हत्या कर दी गई थी. पुराना बाजार इलाके में घटित घटना के विरोध में असीम राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद हत्याकांड की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने एसआइटी गठित की थी.

एसआईटी ने जांच के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल भी शामिल है. सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई कि पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्‍यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और भाजपा पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या के लिए शूटर विकास तालुकदार को सुपारी दी थी.

दिवंगत भाजपा नेता असीम राय के परिवार से मुलाकात करने गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप पखांजूर पहुंचे हैं. बताया गया है कि मुलाकात के बाद पुलिस प्रेस वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करेंगी.