Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरपालिका में जमकर फर्जीवाड़ा, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली जनाक्रोश रैली

जांजगीर।   छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश रैली ने नगर में राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने पेवर ब्लॉक निर्माण, सोलर लाइट, वाहन खरीदी और भुगतान में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब

सुबह से ही जांजगीर नगर के मुख्य मार्गों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में पार्टी ने नगर पालिका तक रैली निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ता भ्रष्टाचार बंद करो, नगर पालिका मुर्दाबाद, जनता के पैसे की लूट बंद करो जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतर आए।रैली में नगर परिषद के कई पार्षद, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी शामिल थीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर घेराव किया और बैरिकेड तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी अपने नारेबाजी और विरोध जारी रखे हुए थे।

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप — आठ महीने से चल रही अनियमितताएं

कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपते हुए नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान के कई उदाहरण गिनाए। पार्टी का आरोप है कि पिछले आठ महीनों से विकास कार्यों में घोटाले हो रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पेवर ब्लॉक निर्माण, सोलर लाइट खरीदी, और वाहन क्रय प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां की गई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 40 लाख रुपये की विकास योजना में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी हुई है, जबकि 15 से 20 लाख रुपये की वाहन खरीदी में फर्जी बिलों के आधार पर भुगतान किया गया है।

जल आवर्धन योजना ठप, नागरिकों को परेशानी

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा कि नगर में जल आवर्धन योजना वर्षों से ठप पड़ी है, जिसके चलते शहरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत और जल निकासी की स्थिति पर भी सवाल उठाए गए।इसके अलावा पार्टी ने हाईस्कूल मैदान के विकास, फ्लाईओवर निर्माण, सब स्टेशन की स्थापना और नगर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग की है।

पार्षदों की भी नाराजगी, जांच की मांग पर एकजुटता

कई पार्षदों ने भी नगर पालिका में चल रही अनियमितताओं को लेकर असंतोष जताया और ज्ञापन पर सामूहिक हस्ताक्षर किए। पार्षदों ने कहा कि यदि जल्द जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में पूरे नगर में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पुलिस रही नाकाम, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा बैरिकेड

नगर पालिका कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था, लेकिन भारी भीड़ के आगे पुलिसकर्मी बेबस दिखे। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर भीतर घुस गए और अंदर नारेबाजी करने लगे। हालांकि स्थिति पर बाद में नियंत्रण पा लिया गया।