Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

EVM पर कांग्रेस की कड़ी निगरानी: अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर कर रहे रतजगा

जशपुर। छत्तीसगढ़ में ईवीएम (EVM) मशीन को लेकर सियासी घमासान तेज है. कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है और ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जता रही है. इसी कड़ी में जशपुर नगर पालिका चुनाव के बाद से कांग्रेस प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं.

जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी खुद स्ट्रांग रूम के बाहर बिस्तर लगाकर रातभर निगरानी कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है, इसलिए वे खुद पहरा देकर निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर के अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोटिंग हुई. चुनाव के नतीजे कल यानी 15 फरवरी को घोषित किये जाएंगे.

33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल 72.19% मतदान हुआ. प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था, जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था.