Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश में बांग्लादेशियों को कांग्रेस ने ही दिया संरक्षण : गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशियों के पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विगत कांग्रेस की सरकार ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जो कुछ किया, वह बहुत गलत किया है. इसलिए बहुत बड़े अभियान को चलाने की जरूरत पड़ रही है.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बांग्लादेशियों की पहचान के लिए सरकार प्रत्येक जिले में एसटीएफ का गठन करके उसके लिए कैंपेन करके आगे बढ़ रहे है. इसके लिए जल्द ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा. जिसके पास जो जानकारी होगी, वो उस टोल फ्री नंबर में दर्ज करा सकता है. और दूसरे भी डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी फीडबैक लिया जाएगा. और उस पर कार्रवाई भी की जाएगी. और कैसे इनको वापस भेज दें, इसकी भी व्यवस्था की जाएगी.

बता दें कि हाल बांग्लादेशी दंपती सहित 10 लोगों को रायपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है, इनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. इन सभी बांग्लादेशियों के पास से आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं. पकड़े गए इन बांग्लादेशियों को अब घर भेजने की तैयारी है.