Special Story

पीसीपीएनडीटी और एआरटी एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, लिंगानुपात सुधार पर जोर

पीसीपीएनडीटी और एआरटी एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, लिंगानुपात सुधार पर जोर

Shiv Mar 13, 2026 2 min read

रायपुर। प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार और प्रजनन संबंधी सेवाओं…

पड़ोस नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल के सवाल, सरकार ने रखी रणनीति

पड़ोस नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल के सवाल, सरकार ने रखी रणनीति

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा बृजमोहन अग्रवाल ने…

सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 13, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कटोरा…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश…

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

Shiv Mar 13, 2026 5 min read

पट्टीकल्याणा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सभापति की कुर्सी बचाने कांग्रेस तैयार : पर्यवेक्षकों ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की जा रही साजिश, मुंह के बल गिरेगा अविश्वास प्रस्ताव

जगदलपुर- नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभापति के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 11 मार्च को मतदान होगा. सभापति की कुर्सी बचाने के लिए लेकर कांग्रेस ने पूर्व विधायक रेखचंद जैन और नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे को पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं आज दोनों पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता लिया. इस दौरान कहा कि जनता की चुनी हुई सरकार को प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार और अधिकारियों द्वारा गिराने की कोशिश की जा रही है. जबकि नियम के मुताबिक जो जिला कलेक्टर ने पत्र जारी किया है वह साजिश की तरह जारी किया गया है.

बस्तर कलेक्टर और निगम आयुक्त पर ऊपर से दबाव डाला जा रहा है. इस मामले में सभापति ने आयुक्त से तिथि बदलने की मांग भी रखी गई थी. लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अनसुना कर दिया जो कि गलत हैं. उन्होंने कहा कि 11 मार्च को पेश होने वाले बजट और अविश्वास प्रस्ताव का कांग्रेस डट कर सामना करेंगी. भाजपा चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी हुई हैं. प्रमोद दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कलेक्टर और आयुक्त भजापा का एजेंट बनकर काम कर रहे है. जनता सब देख रही हैं मामंले को लेकर कांग्रेस संगठन कोर्ट भी जा सकती हैं. जबकि निगम की सभापति ने पत्र जारी कर अधिक्कारियो को सूचना भी दी थी. लेकिन प्रशासनिक तानाशाही के चलते उनके पत्र का जवाब भी देना उचित नहीं समझा हैं. कांग्रेस के पास 29 पार्षदों को जनता ने चुन कर भेजा हैं और भाजपा के पास 19 पार्षद जो कल दिख जाएग और भाजपा का लाया जा रहा अविश्वास प्रस्ताव मुंह के बल गिर जाएगा. वहीं इस मामले पर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि निगम में अधिक पार्षद होने के बावजूद कांग्रेस की निगम सरकार डर रही है. डेट आगे बढ़ने सभी पार्षदों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से लेटर भेज रही है.