Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘कांग्रेस को नहीं मिल रहा प्रत्याशी’ ! पूर्व मंत्री अमर ने कहा- प्रमुख नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं, भिलाई से कैंडिडेट लाना स्थानीय नेताओं का दुर्भाग्य

बिलासपुर। पूर्व मंत्री और लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को घोषणा को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है. कांग्रेस के सभी स्थानीय प्रमुख नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं. भिलाई से यहां प्रत्याशी को चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा. ये स्थानीय कांग्रेसी नेताओं का दुर्भाग्य है.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेसी बौखला गए हैं. लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें पता चल जाएगा कि प्रदेश की जनता किसके साथ है. 1996 से लगातार भाजपा बिलासपुर लोकसभा चुनाव जीत रही है. जीत का अंतर भी लगातार बढ़ रहा है. इस बार भी सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे.

कांग्रेस के नहीं खोले 5 पत्ते

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. जिसमें बिलासपुर से बीजेपी ने पूर्व विधायक तोखन साहू को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं कांग्रेस अब तक 11 में से 6 सीटों पर ही नाम तय कर पाई है. 5 बची हुई सीटों में बिलासपुर लोकसभा सीट भी शामिल है. जहां कैंडिडेट तय होना बाकी है.

2014 और 2019 में भी बीजेपी ने मारी थी बाजी

पिछले दो लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां दोनों बार भाजपा ने अपना परचम लहराया है. जिसमें 2014 के आम चुनाव में बीजेपी के लखनलाल साहू ने जीत दर्ज की थी. इनके सामने कांग्रेस ने वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया था. दोनों प्रत्याशियों में जीत का अंतर 1 लाख 76 हजार 436 वोटों का रहा. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से अरुण साव ने बाजी मारी थी. जिसके सामने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव थे. जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस को 1 लाख 41 हजार 763 वोटों से हराया था.