Special Story

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश…

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

Shiv Mar 13, 2026 5 min read

पट्टीकल्याणा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की…

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

Shiv Mar 13, 2026 2 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो ने…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम…

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और…

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत के साथ लड़ रही कांग्रेस, महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस – दीपक बैज

रायपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जमीनी स्तर तक काम और गारंटी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी सीटों में पूरी ताकत के साथ लड़ रहे हैं. इसके साथ ही कांग्रेस की स्कीम महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना को लेकर कहा कि इसका जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. यह योजना माता और बहनों को आकर्षित कर रही है.

कांग्रेस के पक्ष में कैसा माहौल है इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लगभग पूरे प्रदेश का दौरा चल रहा है. चुनाव के रणनीति के तहत काम चल रही है. जिस तरह से रुझान आ रहा है. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा. ग्यारह सीटों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. प्रत्याशी जनता के बीच में जनसंपर्क कर रहे हैं.

दूसरे चरण के लिए आज नामांकन दाखिल किये जाने को लेकर दीपक बैज ने कहा, आज दो लोकसभा क्षेत्र में नामांकन भरा जाएगा. राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के नामांकन में डॉ. चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे और महासमुंद में मैं उपस्थित रहूंगा. नई उत्साह और ऊर्जा के साथ हम नामांकन रैली में जायेंगे.

कांग्रेस की पांच गारंटी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के मुद्दे अलग हैं, देश के मुद्दे अलग हैं. इस वक्त हम देश का मुद्दा लेकर जा रहे हैं. पूरे देश की जनता वर्तमान पार्टी से त्रस्त है. युवा, माता और किसान सभी परेशान हैं. पांच न्याय गारंटी को लेकर हम जा रहे हैं. इसका फायदा पूरे देश में मिलेगा.

महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना पर दीपक बैज ने कहा कि जबरदस्त रिस्पांस है. हर लोकसभा क्षेत्र में हमारे प्रत्याशी और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंच रहे हैं. एक लाख देने की योजना भारी पड़ रही है. योजना माता और बहनों को आकर्षित कर रही है.

गृहमंत्री अमित शाह के आपातकाल को लेकर किये गए ट्वीट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती है. नेताओं को डराना, उनके दफ्तर सील करना, उनकी गिरफ्तारी करना यह लोकतंत्र का आपातकाल है. सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक भाजपा जा सकती है. जिन्होंने आजादी के लिए उंगली तक नहीं कटाई. उन्हे लोकतंत्र के बारें में बोलने का अधिकार नहीं है.