Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवर्धा हादसे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रतिनिधिमंडल का गठन, मृतकों के ​परिजनों से करेगा मुलाकात

रायपुर- कवर्धा के कुकदूर में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से भेंट करने के लिए कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन की ओर संवेदना व्यक्त किए जाने के लिए विधायक दलेश्वर साहू के नेतृत्व में नौ-सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है. कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट करेगा.

बता दें कि सोमवार को बैगा आदिवासी समुदाय के 30 से 35 लोग जंगल अपने रोजगार यानी जीवनयापन के लिए तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए हुए थे. तेंदूपत्ता तोड़कर सभी पिकअप वाहन में सवार होकर सभी अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान पिकअप का ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर वाहन से कूद गया. पिकअप आगे जाकर कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के मोड़ के पास 30 फीट से अधिक गहरी खाई में गिर गई. यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई.

इस घटना से मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद घायलों को तुरंत कुकदूर सामुदायिक अस्पताल लाया गया. जहां रास्ते में ही पांच लोगों की और मौत हो गई. वहीं बचे चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, इसमें से एक गंभीर व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया.