Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

5 लोगों की हत्या की जांच करने कांग्रेस ने बनाई समिति, मंत्री श्यामबिहारी बोले –

रायपुर।  जादू-टोना के शक में सुकमा जिले में हुई 5 लोगों की हत्या मामले में सियासत भी तेज हो गई है. इस घटना को लेकर कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, हमारे पास जांच करने के लिए पूरी प्रशासनिक टीम है. कांग्रेस अपनी जांच टीम बनाई है. कोई दिक्कत नहीं है. इस प्रकार की घटनाओं को केवल सरकार के माध्यम से कम नहीं किया जा सकता. इसके लिए समाज में जागरूकता लाना होगा.

मंत्री जायसवाल ने कहा, हमने हेल्थ सेक्टर को देखते हुए बस्तर जैसे क्षेत्र में निचले स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रहे हैं. आने वाले समय में इस तरह की सामाजिक कुरीतियां समाप्त हो, जादू टोना के प्रति जो आज भी लोगों पर मानसिकता फैली हुई है, वह समाप्त होनी चाहिए.

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को अच्छे से जानती है जनता

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस के समिति गठन पर श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसा है. उन्हाेंने कहा, कांग्रेस इस प्रकार की टीम पहले भी बनाती आई है. अभी भी बना रही है. इसका क्या रिजल्ट आया, ये सबके सामने है. लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के समय भी टीम बनाई थी. ये लाेग कुछ भी कर लें, इनके 5 साल के कार्यकाल को जनता अच्छे से समझती है. आज उसी का परिणाम है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सबसे पीछे रहे हैं.

हमारे हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने योग्य

दक्षिण रायपुर उपचुनाव की तैयारी को लेकर मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, समय सीमा तय तो चुनाव आयुक्त करेगा, परंतु जब भी चुनाव होगा हम चुनाव के लिए तैयार हैं. चुनाव का निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति करता है. जब कोई मजबूत पार्टी होता है तो कई व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहता है. निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी है. हमारा हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के योग्य है. जो भी कैंडिडेट तय करना होता है वह केंद्रीय नेतृत्व तय करता है.