Special Story

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजीव भवन से सुरक्षा हटाने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, व्यवस्था बहाल करने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र…

रायपुर- कांग्रेस प्रदेश इकाई मुख्यालय ‘राजीव भवन’ की सुरक्षा में लगी कंपनी को पुलिस ने फरवरी से हटा लिया है. आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यालय में विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक से अविलंब सुरक्षा कंपनी तैनात करने की मांग की है.

कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने रायपुर पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में बीते कई सालों से सुरक्षा कंपनी तैनात थी, लेकिन फरवरी 2024 को सुरक्षा कम्पनी को पूरी तरह से हटा दिया गया है.

गैदू ने आसन्न लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी गतिविधियों के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं के साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट नेताओं को मुख्यालय में आवागमन होते रहता है. ऐसी स्थिति में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजीव भवन में अविलंब सुरक्षा कम्पनी तैनात की जाए.