Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत के मतगणना की तारीखों पर कांग्रेस ने जताई असहमति, निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर करेगी ये मांग

रायपुर।  प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है. इसके साथ ही अब इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य निर्वाचान आयोग की ओर से निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत के मतगणना की ऐलान की अलग-अलग तारीखों पर असहमति जताई है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 का 15 फरवरी को, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण का 18 फरवरी, दूसरे चरण का 21 फरवरी और अंतिम चरण का 24 फरवरी को परिणाम घोषणा की तिथि का ऐलान किया है. इसपर अब कांग्रेस ने असहमति जताई है, जिसके लिए अब निर्वाचन आयोग को पत्र लिखेगी.

इस दिन परिणाम ऐलान की मांग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सभी चुनावों के परिणामों को 24 फरवरी को घोषित करने की मांग की है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर परिणाम प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने निकाय और ग्रामीण चुनाव के नतीजों की दो अलग अलग तारीखों को लेकर आपत्ति जताई है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- ये वन नेशन,वन इलेक्शन की बात करते हैं, वहीं निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम चार चरण में दे रहे हैं. ये परिणाम को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. कांग्रेस मतगणना की तारीखों से सहमत नहीं. कांग्रेस निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिख कर 24 फरवरी को परिणाम एक साथ जारी करने की मांग करेगी.