Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन : भूपेश बघेल ने धान खरीदी, धर्मांतरण पर सरकार को घेरा

सूरजपुर। कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज सूरजपुर में हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। मंच पर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है।

बघेल ने कहा, किसानों के रकबे काट दिए जा रहे हैं। वहीं वन अधिकार पट्टा में धानों की खरीदी नहीं हो रही है। किसानों के भुगतान भी रोक दिए गए हैं। किसानों को टोकन मिलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राशन कार्ड से लोगों को वंचित करने का काम सरकार ने किया है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। वहीं बिजली बिल का दर बढ़ा हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ के लोग परेशान हैं। मनरेगा में हो रहे कार्य बंद होने का सीधा असर ग्रामीणों पर हुआ है, जिसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी।

पार्टी में गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, गुटबाजी कमजोरी नहीं कांग्रेस की ताकत है। कोई ना कोई कार्यकर्ता किसी न किसी नेता से जुड़ा ही हुआ होता है, इसमें गुटबाजी वाली बात नहीं है।

गृहमंत्री ने नहीं संभल रहा प्रदेश : भूपेश बघेल

बघेल ने धर्मांतरण पर हुए विवाद को लेकर कहा कि सभी लोगों को अधिकार है कि वह अपने घर वालों का अंतिम संस्कार अपने रीति-रिवाज से करें, इसको लेकर जो बवाल हुआ वह पुलिस का मामला था और सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि उसने इस दिशा में क्या काम किया है। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा को लेकर बघेल ने कहा कि उनसे प्रदेश संभल नहीं रहा है। क्राइम रेट प्रदेश में बढ़ता जा रहा है।