Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त से की मुलाकात, SIR की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने और BLO को लेकर की यह मांग

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर SIR की समय सीमा 3 महीने बढ़ाने और BLO को राहत देने की मांग की। साथ ही कांग्रेस ने एसआईआर में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया।

रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आयोग से मुलाकात के बाद कहा कि SIR को लेकर कई गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। दूसरे राज्यों से आई बहुओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पा रहे हैं। भाजपा BLO को प्रभावित कर रही है, जिससे प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने SIR की समयसीमा 3 महीने बढ़ाने की मांग रखी है। शैलेश त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में न विधानसभा चुनाव हैं और न लोकसभा चुनाव, फिर भी सिर्फ एक हफ्ते की अवधि क्यों बढ़ाई गई?

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से कहा है कि इस मांग को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सामने रखा जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमारी सभी समस्याओं और मांगों को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने गंभीरता से सुना है।