Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस का दावा, पूर्व मंत्री डहरिया बोले – 

रायपुर। लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आने वाला है. कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहले से अधिक सीटें जीत रही. 11 में 11 सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है. जनता ने मोदी और साय सरकार की गारंटी पर भरोसा नहीं किया है.

भाजपा की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा, भाजपा को पता है लोकसभा में करारी हार हो रही है. 11 में 11 सीटें जीतने का दावा शिगुफा है. छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होने के एक महीने बाद समीक्षा हो रही है. साय सरकार की IIM में चिंतन और ट्रेनिंग पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा, डॉ. रमन सिंह के बिना ही चिंतन और ट्रेनिंग की जा रही है. 15 साल सरकार चलाने वाले को दरकिनार कर दिया गया. डॉ. रमन सिंह का नहीं होने से पता चल रहा कि भाजपा में गुटबाजी हावी है. साय सरकार किस बात की ट्रेनिंग ले रही है. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था खराब है. अब तो उनके अपने दल के लोग ही सवाल कर रहे हैं. बलरामपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं. साय सरकार में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है.

डहरिया ने भाजपा को बताया सांप्रदायिक पार्टी

बिजली बिल में वृद्धि की खबर पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा, साय सरकार जनता को लुटने में लग गई है. प्रदेशभर में बिजली की कटौती जारी है. बिल में वृद्धि से जोरदार करंट का झटका देने जा रही है. धर्म, जाति और आरक्षण के मुद्दे पर डहरिया ने निशाना साधा और भाजपा को साम्प्रदायिक पार्टी बताया. उन्होंने कहा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साम्प्रदायिक पार्टी के सरदार बने हुए हैं. छत्तीसगढ़ में मुस्लिमों को आरक्षण संविधान के अनुसार मिला हुआ है. देश के कई राज्यों में ओबीसी आरक्षण दिया हुआ है. गुजरात में भी दिया हुआ है. केंद्र सरकार ने भी दिया है. छत्तीसगढ़ में अलग से कोई काम नहीं किया गया है.

हसदेव के विनाश पर अब क्यों चुप है साय सरकार

हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा, भाजपा चुनाव से पहले हसदेव को बचाने की बात कह रही थी. हसदेव के विनाश पर अब साय सरकार क्यों चुप है. कांग्रेस हसदेव के आदिवासियों के साथ है.