Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस और ईडी गठबंधन को किसी पर विश्वास नहीं, एग्जिट पोल के बाद 4 जून को ईवीएम पर भी उठाएंगे सवाल – उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव पर रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है. कांग्रेस के मुताबिक जब काम नहीं होता तो ये संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाते हैं. ये लोग न्यायालय के निर्णयों पर अविश्वास जताते हैं. चुनाव आयोग पर प्रश्न उठाते हैं. अब एग्जिट पोल को मैनेज करने की बात कर रहे हैं. साव ने कहा कि आखिर कांग्रेस किस पर विश्वास करेगी. इसी कारण जनता ने कांग्रेस को अपने से दूर कर दिया है. इसका प्रमाण 4 जून को रिजल्ट आने पर मिलेगा.

साव ने कहा कि कांग्रेस और ईडी गठबंधन 4 जून के रिजल्ट पर भी सवाल उठाएंगे. हार के बाद ईवीएम को दोषी ठहराएंगे. कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, इनकी विश्वनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद ये लोग आपस में लड़ेंगे. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 की 11 सीटें जीतेगी. छत्तीसगढ़ सहित 15 प्रदेशों में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है.

कांग्रेस के दावे पर साव ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा दिया था, क्या हुआ, ये सब जानते हैं. ये लोग बुरी तरह से पराजित हुए थे. अब लोकसभा में भी इनकी बुरी हार होने वाली है. भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतने जा रही है. वहीं पूरे देश में एनडीए की 400 से अधिक सीटें आने वाली है. मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

चिंतन शिविर पर कांग्रेस के सवाल पर साव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विकास नहीं चाहती है, इसलिए प्रदेश के विकास के लिए आयोजित शिविर पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के विकास विजन पर आयोजित चिंतन शिविर पर प्रश्न कर अपनी विकास विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है.