Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस ने पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का लगाया आरोप, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

रायपुर। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सरकार के दौरान भर्ती परीक्षा आयोजित ही नहीं कर पाई थी, इसलिए अब परीक्षा को विवादित बनाने की कोशिश न करें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। फिजिकल टेस्ट में मिले अंक पर अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर होते हैं और लिखित परीक्षा के अंक भी उन्हें पता होते हैं। किसी भी उम्मीदवार को शिकायत हो तो अधिकारी उसे सुनने के लिए तैयार हैं। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई करेंगे।

नक्सलियों के केस खत्म करने के मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत समर्पण के बाद पांच वर्ष तक संतोषजनक आचरण रखने वाले नक्सलियों के मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने का प्रावधान है। इसी नीति के आधार पर करीब ढाई सौ मामलों की वापसी की प्रक्रिया जारी है।

नक्सलियों का समर्थन करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : शर्मा

नक्सलियों के केस वापसी पर कांग्रेस के बयान पर विजय शर्मा ने कहा, कांग्रेस भ्रम फैलाकर नक्सलियों का समर्थन करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पांच साल सरकार में रही, तब उन्होंने ऐसे मामलों की समीक्षा क्यों नहीं की? हम पूरी ताकत के साथ नक्सलवाद को समाप्त करेंगे। जो पुनर्वास करना चाहते हैं हम उनका स्वागत करेंगे। जो सरेंडर नहीं करेंगे उनको हम तय सीमा तक खत्म करेंगे।

कल रायपुर में रुकेंगे अमित शाह, बस्तर ओलंपिक में होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, अमित शाह शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचेंगे। वे 13 दिसंबर शनिवार को जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन में नक्सल पीड़ितों, आत्मसमर्पित नक्सलियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया है। शर्मा ने कहा कि शाह के आगमन से इन लोगों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।