Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नारायणपुर में फर्जी एनकाउंटर का कांग्रेस ने लगाया आरोप, दीपक बैज ने कहा-

रायपुर। नारायणपुर में फर्जी एनकाउंटर का कांग्रेस ने आरोप लगाया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चिड़िया मारने गए युवकों को नक्सली बताकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए इस पर आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने की बात कही है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभय नेताम ने बताता है कि वह नक्सली नहीं है. चिड़िया मारने गया था, फिर भी उसे पीठ में गोली मार दी जाती है. गोली आर-पार है. इस फर्जी एनकाउंटर का कौन जिम्मेदार है? सरकार अभी तक क्यों चुप है? गृहमंत्री क्यों चुप हैं? अभय नेताम नक्सली है या फर्जी एनकाउंटर हुआ है इसका जवाब दे?

बैज ने कहा कि हम लगातार सवाल उठा रहे कि आदिवासी युवाओं को फर्जी मुठभेड़ में मार रहे हैं. आज भी बस्तर में हालात ठीक नहीं है. पीसीसी ने मोहन मरकाम के नेतृत्व में अभय नेताम के मामले में जांच कमेटी घोषित की है. यदि सरकार ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी और आदिवासी संगठन इस पर बड़ा आंदोलन करेंगे.

भाजपा नेताओं की भाषा बोल रहे थे चुनाव आयुक्त

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की. बैज ने कहा कि चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के नेताओं की भाषा बोल रहे थे. हम मांग करते हैं कि चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर देना चाहिए, तभी निष्पक्ष चुनाव हो पाएंगे.