Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नवा रायपुर से चीन को तांबा सांद्रण निर्यात, कॉनकॉर ने शुरू की अंतरराष्ट्रीय सेवा

रायपुर। रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रम कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) ने छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित अपने मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) से चीन के लिए तांबा सांद्रण के निर्यात का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है. यह परियोजना खनिज-संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य से भारत की निर्यात क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस अभियान के तहत कुल 12,000 मीट्रिक टन तांबा सांद्रण का निर्यात किया जाना है. इसकी शुरुआत पहली रेक के प्रेषण से हुई, जिसमें 90 कंटेनरों को नया रायपुर से विशाखापत्तनम बंदरगाह के लिए रवाना किया गया. वहां से इसे शिपिंग वन लाइन के जरिए चीन भेजा जाएगा.

यह संपूर्ण निर्यात परिचालन हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) द्वारा किया जा रहा है, जबकि लॉजिस्टिक्स सहयोग बॉक्सको और सीजे डार्कल जैसी कंपनियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है. यह सफलता कॉनकॉर के एमएमएलपी की थोक कार्गो को संभालने की उच्च क्षमता और सभी भागीदारों के बीच प्रभावी सहयोग को रेखांकित करती है.