Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकायों और पंचायतों में परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करें –  अजय सिंह

रायपुर।    राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रदेश में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम निर्वाचन के लिए विधि अनुसार परिसीमन तथा आरक्षण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिवों की बैठक लेकर आम निर्वाचन के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में तीनों विभागीय सचिवों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि स्थानीय निकायों में आम निर्वाचन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। शासन स्तर पर अपेक्षित सभी कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अंबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे समीक्षा बैठक में शामिल हुए। राज्य निर्वाचन आयोग की उप सचिव डॉ. नेहा कपूर और आलोक श्रीवास्तव भी बैठक में मौजूद थे।