Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना से मिली दवा की शिकायत, CGMSC ने वितरण और उपयोग पर लगाया रोक

रायपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना ने सीजीएमएससी को पत्र लिखकर मेटफॉर्मिन 500mg + ग्लैमपिराइड 2mg सस्टेन्ड रिलीज़ टैबलेट के एक बैच की टैबलेट के स्ट्रिप से निकलने पर टूटने की शिकायत की थी। इस पत्र के मिलते ही सीजीएमएससी ने इस दवा पर तत्काल प्रभाव से उपयोग और वितरण पर रोक लगाई गई है। साथ ही, उपलब्ध स्टॉक को आवश्यक कार्रवाई के लिए दवा गोदामो को वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सीजीएमएससी की तरफ से कहा गया है कि अस्पतालों में केवल अच्छी और गुणवत्ता युक्त दवाइयां ही उपलब्ध कराई जाएं इसलिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर सीजीएमएससी द्वारा नियमित तौर पर दवाइयों की गुणवत्ता जांच की जाती है। इस मामले पर  मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के सिस्टम में कई खामियां आ गई थी, जिन्हें सुधारने का काम सरकार ने शुरू कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि जो भी जांच या कार्रवाई की जा रही है, उसे जनता के सामने पारदर्शी रूप से रखा जाएगा। मंत्री जायसवाल ने बताया कि अमानक दवाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिन दवाओं में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई जा रही हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से बाजार से हटाया जा रहा है।