Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज , एडवांस लेने के बाद भी कार्यक्रम नहीं करने का आरोप

रायपुर। मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी  की मुश्किलें बढ़ गयी है। रायपुर में गायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार्यक्रम में एडवांस और प्रोग्राम लेने के बावजूद गायक ने कार्यक्रम नहीं किये। 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम होना था मगर गायक हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने नगद के अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के मध्यम से लाखों रुपए लिये जिसके बाद कार्यक्रम आज तक किया ही नहीं।

शिकायत के मुताबिक एडवांस के पैसे भी वापस नहीं किये गये हैं। इस मामले में इवेंट कंपनी की संचालिका ने बताया कि हंसराज रघुवंशी का कार्यकम 11 जून को होना था। इसी दौरान कांग्रेस का कार्यक्रम तय हो गया, जिसकी वजह से गायक के लिए दी गयी जगह को कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए वापस ले लिया गया। इस बीच कंपनी ने कुछ और जगह को प्रोग्राम के लिए तय किये।

लेकिन गायक हंसराज रघुवंशी ने इस कार्यक्रम के एडवांस 10 लाख 20 हज़ार लेने के बाद कार्यक्रम नहीं किए गए है। जिसके बाद रायपुर की इवेंट कंपनी संचालक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराया है। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार हंसराज रघुवंशी को या तो पैसा वापस देना था या फिर कोई नई तारीख मगर उन्होंने दोनों में से कोई भी तरीका अपनाया नहीं है। युवती ने अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट कम्पनी और हंसराज रघुवंशी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज किया है।