Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फर्जी लेटर पैड से कृषि मंत्री के खिलाफ पीएमओ में शिकायत: बीजेपी नेता ने दर्ज कराई FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को बदनाम करने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फर्जी लेटर पैड के जरिये प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रपति भवन समेत करीब 80 से 90 जगहों पर भ्रष्टाचार की शिकायतें भेजी गईं। यह शिकायतें महाराष्ट्र के एक हिंदू संगठन नेता के फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर के साथ भेजी गई थीं।

मामले की भनक लगते ही भारतीय जनता पार्टी ने गंभीर रुख अपनाया। पार्टी नेता राहुल हरितवाल ने 1 अगस्त को रायपुर के राखी थाना में इस फर्जीवाड़े की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच में दो से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

राहुल हरितवाल के मुताबिक, उन्हें जब यह फर्जी शिकायतें डाक से भेजे जाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत महाराष्ट्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत संघचालक सुनील घनवट से संपर्क किया। घनवट ने स्पष्ट तौर पर इन शिकायतों से खुद का कोई लेना-देना होने से इनकार कर दिया और इसे गंभीर साजिश बताया।

इसके बाद सुनील घनवट ने पुणे पुलिस में इस फर्जीवाड़े को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

साजिश के पीछे कौन?

पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में कई तकनीकी सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शिकायतें सुनियोजित तरीके से कई संवेदनशील ठिकानों पर भेजी गई थीं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल सके।

राजनीतिक साजिश की आशंका

चूंकि मामला सीधे तौर पर राज्य सरकार के मंत्री से जुड़ा है, इसलिए भाजपा इसे एक “राजनीतिक साजिश” मान रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह के कृत्य से ना सिर्फ मंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई, बल्कि संवैधानिक संस्थानों को भी भ्रमित करने का प्रयास हुआ। राखी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और पोस्टल ट्रैकिंग के जरिए जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।