Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कमिश्नर ने किया नये बन रहे संभागायुक्त कार्यालय का निरीक्षण

बिलासपुर-   कमिश्नर डॉ.संजय अलग ने आज कोनी में बन रहे नये संभागायुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस साल के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। धीमी निर्माण प्रगति पर नाराजगी भी जाहिर की।

लगभग सवा दो एकड़ भूमि कार्यालय भवन के लिए आवंटित किया गया है। बेसमेन्ट सहित दो मंजिला भवन पीडब्ल्यू डी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इसके लिए लगभग 12 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब तक बेसमेन्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रथम मंजिल का निर्माण कार्य जारी है।

डॉ. अलंग ने सूक्ष्मता से भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और कुछ सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने भवन के सामने सुन्दर गार्डन निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश उद्यान विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने काम कर रहे मजदूरों से भी चर्चा कर उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वाईएस गोपाल, ईई सीके पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर अर्चना मिश्रा सहित पीडब्ल्यू विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।