Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वाणिज्यकर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर।  वाणिज्यिक कर एवं वित मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किये जाये। उन्होंने अप्रैल से जुलाई तक प्राप्त राजस्व पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के अनुरुप कर संग्रहण करने हेतु विभिन्न पहलूओं पर विचार करते हुए पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री चौधरी जी ने यह भी निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए साक्ष्य आधारित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी व्यवसायियों को विशेषकर छोटे व्यवसायियों को अनावश्यक रुप से परेशान न किया जाये। विभाग में उपलब्ध आधार-भूत सुविधाओं, डेटा एनॉलिटिक्स के माध्यम से पिन पाईंट, कर अपवंचन रोकने की कार्यवाही की जावे।

उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक तथा सीसीटीवी लगाने, समय पर कार्यालय आने, अनुशासन बनाये रखने, सप्ताह में कम से कम तीन दिन करदाताओं, अधिवक्ताओं और सी.ए. से मुलाकात करने का समय निर्धारित कर, सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। श्री चौधरी ने व्यवसायियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझकर समाधान तत्परता से करने तथा नये पंजीकरण में लगने वाले समय को कम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बैठक में वाणिज्यिक कर सचिव मुकेश बंसल, आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा तथा विभाग के विशेष आयुक्त से सहायक आयुक्त स्तर तक के सभी अधिकारी उपस्थित थे।